
Rajbala
समय–समय पर मुझे अद्भुत अनुभव होते हैं।
"मैं लगभग एक वर्ष से टिम्बर गिता परिवार से जुड़ी हुई हूँ और टिम्बर गिता की ऊर्जा पर मुझे पूर्ण विश्वास है। समय–समय पर मुझे अद्भुत अनुभव होते हैं। जब मैं अपनी बेटी के साथ लंदन जा रही थी, तो मैं अपने साथ टिम्बर गिता भी ले गई। जैसे ही हम फ्लाइट में बैठे, थोड़ी देर बाद एलान हुई कि विमान किसी तकनीकी कारण से रुक गया है। पूरे फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मेरे मन में कोई डर नहीं था। मुझे टिम्बर गिता पर पूरा विश्वास था, मैं शांति से टिम्बर गिता पढ़ने लगी और अध्ययन करते-करते सो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक विमान वहीं खड़ा रहा, पर मुझे समय का बिल्कुल पता नहीं चला। बाद में विमान उड़ा और हम आराम से लंदन पहुँच गए। पाँच महीने बाद लौटते समय भी मेरी बेटी ने कहा कि फ्लाइट फुल है। मैंने फिर भरोसा रखा कि टिम्बर गिता सब ठीक करेगी। एयरपोर्ट पर मैंने देखा कि मेरी सीट के पास दो सीटें खाली थीं। कर्मचारियों ने कहा कि अगर कोई नहीं आता तो आप वे सीटें ले सकती हैं। सचमुच कोई यात्री नहीं आया और मैं बिना किसी परेशानी के यात्रा कर पाई। मेरे साथ टिम्बर गिता की ऊर्जा बनी रहती है। लगभग पाँच महीने मैं लंदन मे रही, और उस दौरान प्रतिदिन नित्य रूप से टिम्बर गिता का अध्ययन करती थी। उस अध्ययन से मेरे अंदर इतनी शक्ति का संचार होता था कि उसे शब्दों में व्यक्त करना मेरे लिए संभव नहीं है। मैं स्वयं को अत्यंत ऊर्जावान, महसूस करती थी। इन अनुभवों से मुझे बार-बार विश्वास होता है कि टिम्बर गिता की कृपा मेरे साथ हमेशा रहती है। धन्यवाद !"