Rajesh Bodhankar

Rajesh Bodhankar

Bhandara, Maharashtra

दिव्य ऊर्जा और 5D चेतना

"“टिम्बर गिता” साक्षात् ऊर्जा का दिव्य स्वरूप है। “टिम्बर पुरुष” माधव प्रभुजी साक्षात् "शिव" है। मैं हृदय से स्वयं को अत्यंत भाग्यवान मानता हूँ कि इस जन्म में प्रकृति ने मुझे “टिम्बर पुरुष” माधव प्रभुजी जैसे परम् गुरु का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने “टिम्बर गिता” के माध्यम से इतना सरल, साक्षात और ऊर्जास्वरूप ज्ञान प्रदान किया कि मेरे भीतर जीवन की सच्ची ऊर्जा का संचार हो गया। जब मैं माता–स्वरूप “टिम्बर गिता” को समर्पण और श्रद्धा के भाव से एकाकार हुआ, तब मैंने उस परम शून्य में स्थित अनादि–अनंत ऊर्जा को अपने भीतर प्रवाहित होते हुए महसूस किया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो यह पंचतत्व से रचा शरीर रूपी यंत्र ( Machine ) भी उस परम सत्ता की ऊर्जा से प्रकाशित हो उठा। यह यात्रा शब्दों, तर्कों और परिभाषाओं से परे की अनुभूति है—एक ऐसी अंतर्जाग्रत अवस्था, जिसे बताया नहीं जा सकता, केवल हृदय और आत्मा के स्तर पर जिया जाता है। “टिम्बर गिता” हमें मन, बुद्धि और अहंकार की सीमाओं को पार कर पाँचवें आयाम—5D (पाँचवा आयाम) की चेतनामय दुनिया में प्रवेश करने तथा वहाँ अनुभव के साथ जीवन को रूपांतरित करने की कला सिखाती है। शरीर से परम शून्य तक की इस साधनामय अनुभूति – यात्रा में सच्चा मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पूज्य गुरुदेव “टिम्बर पुरुष” माधव प्रभुजी के श्रीचरणों में मैं अपनी कृतज्ञता अर्पित करता हूँ। गुरुकृपा के इस प्रकाश के लिए उन्हें हृदय से अनंत धन्यवाद ! जय 5D ! जय सत्य !! जय टिम्बर गिता ! जय टिम्बर पुरुष !"

Inspired by this journey?