
Shivangi Bodhankar
जीवन में सकारात्मक परिवर्तन
"जब से मैंने “टिम्बर गिता” ग्रंथ पढ़ा है और “टिम्बर गिता के सत्संग” से जुड़ी हूँ, तब से मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया है। मुझ में आत्मविश्वास आ गया है। पहले मैं कोई भी निर्णय नहीं ले पाती थी, लेकिन अब मैं स्वतंत्र रूप से अपने लिए सही और उचित निर्णय स्वयं ले पाती हूँ। अध्यात्म में मेरी पहले से ही रुचि थी, परंतु मुझे ऐसा लगता था कि यदि ईश्वर की प्राप्ति करनी है तो बहुत अधिक जप, तप और ध्यान करना पड़ेगा। लेकिन टिम्बर गिता के सत्संग से मुझे यह समझ में आया कि संसार में रहते हुए भी सरल और सहज मार्ग से हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। ईश्वर प्राप्ति के लिए इतना सरल और सुगम मार्ग दिखाने के लिए मैं “टिम्बर गिता”, “माधव प्रभुजी (भोले बाबा)“और “राजेश प्रभुजी” का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद देती हूँ। 🙏🏻 सच में, उन्होंने मेरे जीवन को एक नई दिशा दे दी है, मेरा जीवन सकारात्मक रूप से रूपांतरित कर दिया है और मुझे सही अर्थों में जीवन जीने की कला सिखाई है। 🙏"